दुर्ग

फ्लड लाइट की रोशनी में रात में भी दिन जैसा माहौल
27-Feb-2022 3:55 PM
फ्लड लाइट की रोशनी में रात में भी दिन जैसा माहौल

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया खेल मैदान का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 फरवरी।  नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे सेक्टर 2 स्वर्गीय राजेश पटेल स्पोर्ट्स खेल मैदान पहुंचे। रात करीब 7 बजे पहुंचे आयुक्त ने ग्राउंड में खिलाड़ी बच्चों से मुलाकात की, उन्होंने खेल के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया और सभी बच्चों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी खेल की रूचि के बारे में जानकारी ली।

नन्हे-मुन्ने खिलाड़ी से लेकर सेक्टर 2 के खेल ग्राउंड में बड़े बुजुर्ग तक के व्यक्ति खेल के लिए सम्मिलित होते हैं। निगमायुक्त ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया। खेल मैदान की विभिन्न गतिविधियों जैसे वॉलीबॉल, फुटबॉल, पिकल बॉल, बास्केटबॉल से रूबरू हुए। एस्ट्रोटर्फ ग्रास युक्त फुटबॉल ग्राउंड भिलाई का पहला ऐसा मैदान है जिसने विभिन्न खेल गतिविधियों के कॉन्सेप्ट के साथ इस मैदान को तैयार किया गया है। मैदान के बीचों-बीच दोनों तरफ के खेल गतिविधियों को देखने के लिए सीटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था है और इसके नीचे जगह का सदुपयोग करते हुए स्टोर तैयार किया गया है। बड़े बुजुर्ग भी खेल गतिविधियों से अछूते नहीं है अधिकतर यहां पर आकर कैरम या अन्य खेल गतिविधियों में शामिल होकर अपना समय व्यतीत करते हैं।
निगमायुक्त ने निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को संधारण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा एवं पूर्व पार्षद पी.सी. राव, स्वर्गीय राजेश पटेल के सुपुत्र एवं खेल कोच सहित अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट