दुर्ग
दुर्ग, 27 फरवरी । अलग-अलग थाना में चोरी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। नेवई थाना पुलिस के मुताबिक प्रार्थी गेंद सिंह साहू निवासी शिव पारा स्टेशन मरोदा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मिस्त्री का काम करता है। 24 फरवरी को प्रार्थी एवं उसकी पत्नी काम पर चले गए थे। घर में प्रार्थी की बेटी लक्ष्मी साहू घर पर अकेली थी। शाम लगभग 6. 30 बजे लक्ष्मी साहू घर में ताला लगाकर चाबी को वहीं पास की अलमारी में रखकर पानी भरने चली गई थी। 15-20 मिनट बाद जब वह वापस आई तो देखा दरवाजा खुला हुआ है और पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी सोनू मेश्राम करके टेबल पर रखे विवो कंपनी के मोबाइल को लेकर भाग रहा है।
चोरी के मोबाइल की कीमत लगभग 7000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। इसी तरह एक अन्य मामले में प्रार्थी नोमेंद्र सिंह चंदेल ने भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह रुंगटा कॉलेज के सामने पवेलियन हॉस्टल कुरूद में निवास करता है एवं कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। 23 फरवरी को शाम लगभग 6 बजे वह सिविक सेंटर स्थित रामा कोचिंग में गया हुआ था। हमेशा की तरह उसने अपनी मोटर साइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 12 बीएफ 5415 कोचिंग सेंटर के सामने ग्राउंड में खड़ा किया था। कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करके जब वह वापस निकला तो उसकी मोटर साइकिल नहीं थी। चोरी के मोटर साइकिल की कीमत लगभग 25000 रुपए आंकी गई है।