दुर्ग
दुर्ग, 27 फरवरी । नव युवकों को अवैध रूप से हुक्का पिलाने का कार्य करने वाले ढाबा संचालक पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध की धारा 8 व 11 के तहत कार्रवाई की गई। ढाबा से पुलिस ने हुक्का पिलाने का 3 पार्ट 2 पाइप एक ट्रे जब्त किया है।
अंजोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे रोड बाइपास पर स्थित छत्तीसगढ़ प्राइड ढाबा में संचालक द्वारा अवैध रूप से नवयुवकों को हुक्का पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जेएल शांडिल्य अपने साथ आरक्षक पुरेंद्र वर्मा तथा सुरेश साहू को लेकर ढाबा पहुंचे। पुलिस को आता देख वहां पर बैठे नवयुवक भाग निकले। मौके पर पुलिस ने ढाबा संचालक हरीश तलरेजा (54) निवासी नेहरू नगर भिलाई को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने लाइसेंस के अन्य दस्तावेज नहीं होना बताया। टीम ने मौके पर हुक्का पिलाने के पार्ट सहित अन्य सामान जब्त किए।