दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी। पुलिस ने पूजा निर्मलकर की हत्या की गुत्थी शनिवार को सुलझा ली। पूजा की हत्या उसके दूसरे पति अविनाश झा और प्रेमी राजू उर्फ माया शंकर ने मिलकर की थी। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार जोरातराई दारू भट्ठी के पास महिला की लाश पड़ी होने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी उतई सहित टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान जोरातराई निवासी राजकुमार निर्मलकर की बेटी पूजा निर्मलकर के रूप में हुई थी।
मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अविनाश झा शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता रहता था। उसे भी शराब पीने का आदी बना दिया था। आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहता था। परिवार वालों ने अविनाश पर ही शंका जाहिर की थी। इस पर पुलिस की टीम अविनाश के निवास उमदा भिलाई 3 पहुंची, तो आरोपी उन्हें देखकर भागने लगा। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस की टीम जब विवेचना की तो उन्हें जानकारी हुई कि डेढ-दो माह से गांधी नगर भिलाई 3 में पूजा के साथ रह रहा था। पूछताछ में अविनाश झा ने बताया कि वह (अविनाश), राजू (मायाशंकर) और पूजा तीनों मिलकर 23 फरवरी को दोपहर को अविनाश के घर में शराब पीये और शराब खत्म होने पर तीनों मोटर सायकल में बैठकर पुरैना भट्ठी में जाकर 3 पौवा शराब खरीदकर लाये और फिर पीये। इसके बाद वे साउंड बाक्स बजाकर डांस कर रहे थे तो पूजा राजू के साथ अश्लील हरकत करने लगी, तब अविनाश को अच्छा नहीं लगा, तो वह उठकर बाहर शराब लेकर आता हूं कहकर चला गया।
नीचे कुछ देर रहा फिर आकर दरवाजा के आड़ से कमरे में देखा तो पूजा के साथ राजू अश्लील हरकत कर रहा था। तब अविनाश क्रोधित होकर अंदर जाकर शराब पौवा से राजू के सिर पर मारने लगा और पूजा को पकडऩे बोला तो पूजा राजू को बचाने के बजाये उसके पैर को पकड़ लिया, फिर राजू अपने को छुड़ाकर भाग गया और भिलाई 3 थाने की 112 वाहन को बुलाकर इलाज कराकर अविनाश के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।
राजू के घर से भाग जाने के बाद गुस्से में आए अविनाश ने पूजा के साथ जमकर मारपीट की। रात में जब पूजा की तबियत बिगडऩे लगी तो अविनाश राजू को बुलाने गया कि पूजा को इलाज कराने अस्पताल ले जाना पड़ेगा। तब दोनों ने आपस में बातचीत की कि अस्पताल जाने पर पुलिस केस हो जायेगा चलो पूजा को मार देते हैं।
राजू को लगा कि जब अविनाश मार रहा था तब तो पूजा मुझे भी पकड़ ली थी। फिर गुस्से में दोनों उपर आये और पूजा के साथ मारपीट करते हुए शराब के पौवा के टुटे बोतल से मारे और शरीर को गोद डाले।
पूजा के सिर को दिवार से टक्कर मार दिए। पूजा मर गई तो डरकर घर का पंखा चालू कर चले गये। फिर प्लान किये कि दूसरे दिन रात में पूजा के शव को जोरातराई में छोड़ देंगे, ताकि परिवार वालों पर पुलिस शंका करें। 24 फरवरी की दरम्यानी रात शव को जोरातराई लाने के लिए अविनाश और राजू चादर से शव को लपेटकर अपनी मोटर सायकल सीजी 07 सीसी 9305 से मोरिद होते हुए जोरातराई छोडक़र वापस अलग-अलग दिशा में चले गए थे।
आरोपियों ने सोचा कि राजू का एफआईआर जो भिलाई 3 थाने में दर्ज था, उस मामले में पुलिस अविनाश झा को ढुढ़ेगी तो पुलिस को लगेगा कि अविनाश डरकर भाग गया है। अविनाश बिहार भागने की तैयारी में था। राजू पर कोई शंका नहीं होगी। राजू व अविनाश के बीच तय हुआ कि पकड़ाना नहीं हैं और किसी को कुछ बताना नहीं है। यदि पुलिस किसी को भी पकड़ ले तो एक-दूसरे के बारे में नहीं बताना हैं।