दुर्ग
ट्रेन के नीचे आकर बुजुर्ग ने दी जान
23-Feb-2022 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23फरवरी । जोगी नगर दुर्ग निवासी 60 वर्षीय पलटन यादव पिता मेहतर यादव ने मंगलवार की सुबह 7 बजे ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी धरम मंडावी ने बताया कि पलटन यादव कई वर्षों से मानसिक रोगी था और उसे सुनाई भी कम देता था। सुबह वह घर से चाय पीकर निकला था। इसके बाद वह दल्ली राजहरा रेलवे लाइन पर जाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे