दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 फरवरी। नेहरु युवा केंद्र संगठन दुर्ग के तत्वावधान में ग्राम कातरो में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुआ, जिनमें दुर्ग जिले के तीनों ब्लाक दुर्ग ग्रामीण, पाटन, व धमधा ब्लॉक से जीते हुए प्रतिभागी इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिए।
स्पर्धा में (बालक वर्ग) कबड्डी में प्रथम कोपेडीह पाटन व द्वितीय धुघवा पाटन, (बालिका वर्ग) कबड्डी में प्रथम सरिता ग्रुप मोरीद, व द्वितीय प्रियंका ग्रुप मोरीद, तवा फेंक ( बालिका वर्ग) प्रथम रिया दुर्ग से, द्वितीय प्रज्ञा पाटन से, गोला फेंक (बालक वर्ग) प्रथम राहुल पाटन से, द्वितीय थानुराम दुर्ग से, 200 मीटर दौड़ (बलिका वर्ग) प्रथम माधुरी दुर्ग से, व द्वितीय प्रज्ञा पाटन से, साथ ही दुर्ग जिला युवा मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का भी आयोजन हुआ, जिनमें प्रथम यादवेंद्र इलेवन दुर्ग ब्लॉक ने हासिल की व द्वितीय स्थान आनंद इलेवन दुर्ग ब्लाक,बेस्ट बैट्समैन शनि, बेस्ट फील्डिंग जितेंद्र साहू, बेस्ट बॉलिंग संजय, मैन ऑफ द मैच डेविड ने अपना स्थान बनाया। खेल में निर्णायक सनत साहू, दीपनारायण लहरी रहे।
मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लगातार अपने क्षमता का विकास ही हमें सफलता के शिखर पर पहुँचाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती मिश्रा लेखापाल व कार्यालय समन्वयक ने.यू.के.दुर्ग व शास्त्रीय संगीत विशारद पूनम शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्यता ममता वैष्णव, व्याख्याता अर्चना तिवारी, प्रधान पाठक साहू, शिक्षक गौकरण टंडन, ग्राम वरिष्ठ बसंत देवांगन, मास्टर ट्रेनर जीतेंद्र सोनी व आदित्य भारद्वाज की उपस्थिति रहीं, जिन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक यादवेंद्र साहू ने किया व कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में आशीष मलिक, दिलीप निषाद, ढालसिंग आनंद, आकांक्षा, व कर्मवीर युवा संगठन के सभी सदस्यों ने योगदान दिया।