दुर्ग

स्वच्छता अभियान का 200वां सप्ताह, महापौर ने भी झाड़ू लगाकर दिया संदेश
22-Feb-2022 3:23 PM
स्वच्छता अभियान का 200वां सप्ताह, महापौर ने भी झाड़ू लगाकर दिया संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 फरवरी ।
स्वच्छता ही सेवा समिति स्वच्छता अभियान टीम का लगातार निरंतर 200वां सप्ताह रूआबांधा संध्या कालीन लगने वाला शनिचरी बाजार में संपन्न किया गया, जहां पर कचरा, गंदगी बदबूदार सड़े गले पदार्थों के अवशेष, बाजारों से एकत्रित हुए कूड़ा करकट का ढेरों अंबार लगा हुआ था। स्वच्छता अभियान टीम के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें रिसाली नगर निगम महापौर  शशि सिन्हा, समाज सेविका सरिता जितेंद्र साहू, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रजनी रजक व विभिन्न वार्ड की महिला पार्षदों के अलावा नारी सशक्तिकरण के रूप में बहुत-सी महिलाओं ने साफ सफाई झाड़ू लगाकर की। जिसमें मुकेश चंद्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, महामंत्री जितेंद्र साह की उपस्थिति भी रही।

सभी लोगों ने पूरे मार्केट क्षेत्र की सफाई करते हुए बाजार लगाने वाले को संदेश दिया कि बाजार उठने के बाद स्वत: ही कचरों को एक नियत स्थान पर एकत्रित करें या जैसे कटहल के काटने से खूब सारा कचरा एकत्रित हो जाता है जिसे पुन: लाए हुए बोरे में भर कर के वापस एक नियत स्थान पर छोडऩे का कार्य व्यापारी कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक गंदगी नहीं होगी, इसी तरह से अन्य सब्जी भाजी वाले भी कचरा की बोरी और अन्य पात्रों में एकत्रित कर के एक जगह नियत रखें जिससे सुबह सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई करने में सुविधा के साथ गंदगी बदबू से निजात मिलेगी व सफाई करने में सुविधा होगी।

स्वच्छता ही सेवा समिति के प्रमुख अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्षदेव साहू,भुवन साहू, रवि साहू,नवनीत हरदेल, हेमंत कुमार, इंद्रजीत पात्रा,ऋतु ताम्रकार, हेमा साहू, अनुपमा गोस्वामी, राजेश्वनी पसीने, सुरेंद्र रजक, बहोरन, साहू, कुमार साहू, किशोर साहू ज्ञानिक साहू आर लखेंद्र महेश गुप्ता, अमनदीप सोढ़ी बालूराम वर्मा, टीकम साहू,  ममता ललित यादव, जमुना ठाकुर सारांस साहू, राजेश साहू, शिशिर साहू, सुरेंद्र बागमारे, मनीष बरहन, टी एस ठाकुर, बनिता तांडी,सरोज देवी,धनंजय वर्मा, नेहा शिववंसी, अनिता शिववंसी, संध्या वर्मा,कृतिलता वर्मा आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट