दुर्ग

माँ-बेटों ने पड़ोसन को घर घुसकर पीटा
22-Feb-2022 3:07 PM
माँ-बेटों ने पड़ोसन को घर घुसकर पीटा

भिलाई नगर, 22 फरवरी । टाउनशिप के सेक्टर-2 में पड़ोसी के घर घुस कर मारपीट करने के मामले में भट्टी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 निवासी मधुलिका रामटेके (52 वर्ष) के पड़ोस में रहने वाला सोनू यादव उनके घर के बगल में रखे र्इंट को फेंक रहा था। मधुलिका ने उसे मना किया तो सोनू गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसकी माँ और भाई मोनू आए और घर के गेट में मोनू ने लात मारा और फिर तीनों मधुलिका के घर के आंगन में पहुँच मारपीट की। मधुलिका और उसकी बेटी अम्बिका जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट से मधुलिका के बांए हाथ की कलाई के पास एवं अम्बिका के हाथ में चोट आई है। रिपोर्ट पर तीनों आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट