दुर्ग
स्टाम्प विक्रेता एसो. के राजीव प्रदेशाध्यक्ष व मुरली बने प्रदेश सचिव
22-Feb-2022 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 22 फरवरी । स्टाम्प विक्रेता परिवार समर्पित ऐसोसिएशन छत्तीसगढ़ दुर्ग के पदाधिकारियों का चुनाव कार्य प्रधान कार्यालय गुप्ता काम्पलेक्स तहसील कार्यालय में हुआ। बैठक में निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश साहू अधिवक्ता द्वारा पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक सदस्य कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं दुर्ग विधायक अरूण वोरा को बनाया गया। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष फागुराम वर्मा, प्रदेश सचिव मुरलीधर देशमुख, प्रदेश संयुक्त सचिव अनिल कुमार स्वर्णकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन अग्रवाल, श्रीमती शीला देवांगन, असीम श्रीवास्तव, अरविंद बंजारे निर्वाचित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे