दुर्ग
दुर्ग, 22 फरवरी । प्रथम राज्य स्तरीय जु-जीत्सु मार्शल ऑर्ट कॉ िपटिशन का आयोजन 19 से 20 फरवरी तक राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़ कर इस राज्य स्तरीय कॉम्पिटिशन में भाग लिया, जिसमें दुर्ग शहर वार्ड न बर 21, हनुमान नगर मार्शल ऑर्ट क्लब, देवा साहू ब्लेक बेल्ट के मार्गदर्शन में सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई, जिसमें करिश्मा यादव गोल्ड मैडल, मानसी हाडग़े गोल्ड मैडल, देव साहू गोल्ड मैडल, अमन गन्धर्व गोल्ड मेडल, रोहन पटेल गोल्ड मैडल, यसविंत साहू गोल्ड मैडल, भूषण साहू सिल्वर मैडल, शिखा रामटेके सिल्वर मैडल, साची फूलमाली ब्रान्स मैडल जीत कर पूरे दुर्ग जिला का नाम रौशन किया।
इन सभी खिलाडियों को वार्ड न बर 21 के पार्षद अरुण सिंग, संजय साहू, टिकेश्वर साहू ब्लेक बैल्ट, ऋषभ शर्मा ब्लैक बेल्ट, मनोरमा पांडेय, किरण दुबे, विवेक गुप्ता, रिभा देवांगन ने बधाई दी।