दुर्ग

देहदान व नेत्रदान की घोषणा
21-Feb-2022 3:06 PM
देहदान व नेत्रदान की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 फरवरी ।
राजीव नगर निवासी गृहणी ज्योति देवांगन ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, हरमन दुलाई, रितेश जैन को सौंपी।
श्रीमती ज्योति देवांगन के पति गरुड़ देवांगन खाली टीन डिब्बा का व्यवसाय करते हैं। ज्योति देवांगन की पुत्री करिश्मा देवांगन देहदान की वसीयत में साक्षी बनी।वहीं दूसरी ओर उ दा भिलाई 3 निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई डामेन्द्र कुमार परगनिहा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने नेत्रदान की घोषणा कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। नवदृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन ने कहा कि देहदान व नेत्रदान करने के इच्छुक व्यक्ति 9826156000 या 9301219898 पर फोन कर जानकारी ले सकते  हैं।


अन्य पोस्ट