दुर्ग

पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं- वर्मा
21-Feb-2022 3:00 PM
पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं- वर्मा

मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की  बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 फरवरी ।  
मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के द्वारा  राजीव भवन दुर्ग में डिजीटल सदस्यता अभियान, बूथ स्तरीय तैयारियों की समीक्षा को लेकर आवश्यक बैठक दुर्ग शहर विधायक, अरूण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा, नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा व कांग्रेसजनों द्वारा छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा का शाल, फल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही नवनियुक्त महामंत्री एवं सचिव को भी बधाई दी।

इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य पिछडा वर्ग आयोग में आर एन वर्मा को उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
वर्मा दुर्ग नगर निगम दुर्ग के महापौर, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बारह वर्ष तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है। उनके अध्यक्षीय काल में विधानसभा, पार्षद व महापौर का चुनाव सम्पन्न हुआ है, उसमें हमें सफलता मिली है, निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ हमें हमेशा प्राप्त होगा। साथ ही नवयनियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि वे संगठन की मजबूती को लेकर काम करें, पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाऐं। एवं सदस्यता अभियान जो चलाया जा रहा है उसमें अपनी सहभागिता पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निभाए।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य पिछडा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री)  आरएन वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के भूपेश बघेल जी एवं दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा  का आभार व्यक्त किया एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग व मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं समस्त कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञाप्ति किया जिनके स्नेह, प्यार व आशीर्वाद से उन्हें यह ओहदा प्राप्त हुआ।  कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने व आभार प्रदर्शन अलख नवरंग ने किया।


अन्य पोस्ट