दुर्ग

रबी फसलों को खाद की जरूरत, मांग की अनुरूप समितियों में सप्लाई नहीं, किसान परेशान
19-Feb-2022 3:28 PM
रबी फसलों को खाद की जरूरत, मांग की अनुरूप समितियों में सप्लाई नहीं, किसान परेशान

दुर्ग, 19 फरवरी ।  गुरुवार को जिले के अनेक ग्रामों में बारिश हुई, जिसके बाद किसान फसलों में यूरिया खाद के छिडक़ाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं, मगर सहकारी समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसानों को भटकना पड़ रहा है। उनके अनुसार अभी भी मांग के अनुरूप समितियों में यूरिया खाद की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ग्राम सहगांव निवासी कृषक पप्पू पटेल एवं सोनेसरार निवासी जनार्दन पटेल का कहना है कि उन्होंने अपने गेहूं की फसल में नियत समय पर यूरिया का छिडक़ाव नहीं किए हैं। अब बारिश होने के बाद खेत में यूरिया के छिडक़ाव के लिए अनुकूल नमी भी हो गया है मगर उन्हें समितियों में खाद नहीं मिल पा रहा है। वे यूरिया खाद के लिए लगातार समितियों के चक्कर काट रहे हैं, मगर खाद नहीं मिलने की वजह से खाली लौटना पड़ रहा है। प्रगतिशील कृषक रविप्रकाश ताम्रकार का कहना है कि ननकठ्ठी सहकारी समिति में पिछले 15 दिनों से यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है।

इसी प्रकार धमधा एवं कोडिय़ा सहकारी समिति में भी यूरिया खाद उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसानों को भटकना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पानी सिंचाई के पश्चात किसान गेहूं में यूरिया खाद का छिडक़ाव करते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पानी सिंचाई का कार्य पूरा हो चुका है मगर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसान अपने फसलों में खाद का छिडक़ाव नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे खाद मिल रहा है वैसे-वैसे समितियों में सप्लाई लगातार जारी है मगर मांग के अनुरूप बहुत कम यूरिया खाद मिल रहा है।


अन्य पोस्ट