दुर्ग

‘बा हैप्पी प्लेस’ बना आकर्षण का केंद्र, 100 फीसदी केमिकल फ्री जूस उपलब्ध
18-Feb-2022 6:43 PM
‘बा हैप्पी प्लेस’ बना आकर्षण का केंद्र, 100 फीसदी केमिकल फ्री जूस उपलब्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 फरवरी। इन दिनों दुर्ग स्थित ‘बा हैप्पी प्लेस’ शहर के लोगों के बीच काफी सुर्खियां बचोर रहा है। इस यूनिक कान्सेप्ट को शहर के लोगों द्वारा खब पसंद किया जा रहा है।

जब इस यूनिक कांसेप्ट को लेकर ‘बा हैप्पी प्लेस’ के संचालक चियन कनानी से बात की गई तो संचालक चिनय कनानी ने बताया कि यह दुकान पूरी तरह से सभी मतों और महिलाओं को समर्पित है। गुजराती के बा का मतलब हिन्दी में मां होता है, और रिबन काटने वाला वह है, जिसने हम सभी को एक इंसान के रुप में खुद को बनाने में सक्षम बनाया है।

आगे संचालक ने बताया कि महज 14 साल की में इनकी मां की शादी हो गई थी और उन्होंने कमनाई करते हुए 4 बच्चों की परवरिश की और घर संभालने के साथ-साथ बच्चों को उचित शिक्षा दी तथा काबिल बनाया। इन्ही चीजों को मद्देनजर रखते हुए संचाल के ने ‘बा हैप्पी प्लेस’ का शुभारंभ किया।

बता दें कि यहां आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी जूस उपलब्ध है, जो कि 100 प्रतिशत केमिकल फ्री है। जिसे शहर के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तो आप भी हैल्दी जूस का लुफ्त उठाने के लिए अग्रसेन भवन स्टेशन रोड के पास अग्रसेन चौक दुर्ग स्थित ‘बा हैप्पी प्लेस’ में विजिट कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट