दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 फरवरी । फल खरीद कर पैदल सिविक सेंटर आ रही महिला बाईक की ठोकर से घायल हो गई। उसे गंभीरावस्था में सेक्कर-9 हास्पिटल ले जाया गया, जहां आईसीयू में उसका उपचार जारी है। सडक़ हादसा में महिला के सिर, बांये हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम करीबन 6.30 बजे जानकी बाई (46) पैदल टहलते हुये मैत्री गार्डन तिराहा फारेस्ट एवेन्यु रोड तरफ गयी हुयी थी। उधर से वापस फल लेकर पैदल आ रही थी तभी इंदिरा पैलेस रोड के पास मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 आर 3844 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाकर पीछे से ठोकर मार दी। जानकी को उपचार हेतु सेक्टर-9 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
कमला के पति श्रवण (50) की रिपोर्ट पर आरोपी बाईक सवार के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।