दुर्ग

भाजपा की विघटनकारी नीतियों ने किया देश का नुकसान-वोरा
18-Feb-2022 4:39 PM
भाजपा की विघटनकारी नीतियों ने किया देश का नुकसान-वोरा

दुर्ग, 18 फरवरी ।  उत्तरप्रदेश चुनाव अभियान के दौरान कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन विधायक अरुण वोरा ने जनसभा को संबोधित किया।
संबोधन के दौरान भाजपा की नीतियों पर जमकर प्रहार किये गए। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए स्टार प्रचारक वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि भाजपा ने विकास नहीं बल्कि देश को दो भागों में बांटने की राजनीति की है। सभा के दौरान वोरा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा आम जनता के विकास और आर्थिक तरक्की को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। भाजपा ने धर्म की राजनीति करते हुए देश को बांटने का प्रयास किया और अब आर्थिक आधार पर देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट