दुर्ग
ओबीसी सर्वे में राशन कार्ड आधार पर नाम जुड़वा सकते हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी। नगर निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत राज्य शासन की मशा के अनुक्रम में क्षेत्रान्तर्गत छूटे हुए परिवार का नवीन एपीएल- बीपीएल राशनकार्ड बनवाने हेतु 18 फरवरी से 1 मार्च 22 तक समय प्रात: 10 बजे से शाम 4 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सबंधित वार्ड पार्षद को सूचित करते हुए शिविर का सफल आयोजन करेंगे। शिविर समाप्ति पश्चात वार्डो में लगे ड्यूटी कर्मचारी नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर में प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव को राशनकार्ड का प्रपत्र में डाटा देंगे।
राशन कार्ड शिविर 18, 19, 20 एवं 24, 25, 26 फरवरी तक वार्ड 1, ,2 ,3 ,4, 56, चन्द्रशेखर स्कूल, 5,6,7,8,9 तिलक स्कूल बालक शाला तपन यादव, सहायक ग्रेड3, आईडी निर्मल, सहायक ग्रेड 2 विकास राजपूत, हितेश यादव,10, 11, 12, 13 महार्षि सरस्वती दयानंद शंकर नगर,चन्दन मनहरे, राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मी ठाकुर 14, 15, 16, सिकोला भाठा स्कूल, उमेश चन्द्राकर, निरीक्षक पवन यादव 17, 18, 19,20, 22,वार्ड कार्यालय आदित्य नगर, 21, 59, 60 कातुलबोर्ड स्कूल 23, 24, 25, 26, सिंधी धर्मशाला 27, 28, 29 यादव छात्रावास निर्मल चन्द्राकर, निरीक्षक शहनाज बेगम, मन्नूलाल यादव, निरीक्षक सतीष कश्यप, राजेन्द्र साहू सहायक अधीक्षक धनराज यादव पीडी दीवान, स.राज. अधिकारी मनोज यादव और 21 से 22, 23 एवं 27, 28 फरवरी तथा 1 मार्च तक 30, 31, 32, 33 दिग बर जैन मंदिर 34, 35, 36, 37, 38 मोहनलाल बाकलीवाल स्कूल गंजपारा,39, 40, 41, 42, 43, 44 कसीरीडीह प्राथमिक शाला, 45, 46, 47, 48 विवेकानद सभागार, 49, 50, 51 एवं 52 शासकीय प्राथमिक बोरसी, 53, 54 शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया, 55 शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव एवं 57, 58 शासकीय प्राथमिक शाला उरला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।