दुर्ग
दूध बेचने निकले युवक से जुनवानी में मारपीट
18-Feb-2022 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 18 फरवरी । जुनवानी में दूध बेचने वाले युवक का रात 10 बजे रास्ता रोक तीन आरोपियों ने हाथ मुक्का और पाईप से उसे मारा। दुग्ध विक्रेता के सिर और कमर में चोट आई है।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बताया कि परिया पारा जुनवानी निवासी 23 वर्षीय दीपक यादव अपने मित्र मनीष के साथ रात 10 बजे दूध बेच कर लौट रहा था तभी जुनवानी में मोहल्ले के लुकु यादव, भूपेंद्र भारती एवं राजू भारती ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का एवं पाईप से मारपीट उसे जमकर पीटा। दीपक की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे