दुर्ग

निशुल्क प्रशिक्षण देकर बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास कर रही है शीला
17-Feb-2022 4:44 PM
निशुल्क प्रशिक्षण देकर बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास कर रही है शीला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 फरवरी।
सेक्टर 5 निवासी समाजसेवी महिला शीला वाघमारे अपनी सामाजिक कार्यों के कारण लोगों के बीच जानी जाती है। शीला वाघमारे ने 18. 5 2017 में रोटी बैंक एक पहल नामक  संस्था बनाया तथा इस संस्था के माध्यम से उन्होंने स्लम बस्ती में रहने वाली गरीब महिलाओं बच्चों को  को निशुल्क भोजन प्रदान करती है तथा समय-समय पर समाजिक कार्य करते हुए महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड  व सफाई कर्मियों को कंबल साड़ी बाटती हैं।

इसी सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाते हुए शीला वाघमारे ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के बारे में सोचते हुए महिलाओं को रोजगार देने के लिए निशुल्क आचार पापड़ चिप्स मुरकू बनाने का तरीका बता कर उनको बाजार में कैसे भेज सकते हैं, इनकी जानकारी दे रही है।

इस पहल की शुरुआत उन्होंने निवाई भाटा की महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर किया। तथा उन महिलाओं को समझाया कि आज के युग में वीडियो बहुत आगे हैं, हर क्षेत्र में बढ़ चढक़र हिस्सा ले रही है, इसलिए बेटी की चाह में 2 से अधिक बच्चा ना करें। संस्था की महिला तरूणा देशमुख ने बताया कि रोटी बैंक एक पहल 2017 से  सेवा  दे रहा है, इस संस्था की  अध्यक्ष शीला वाघमारे  विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है।
कई महिलाओं को रोजगार देने की व्यवस्था की है।


अन्य पोस्ट