दुर्ग
तीन घरों से मोबाइल की चोरी
17-Feb-2022 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 फरवरी। थाना उतई के ग्राम पुुरई में 13 फरवरी की रात को 3 घरों से अज्ञात चोर ने मोबाइल की चोरी कर ली। तीनों ही लोगों की शिकायत पर उतई थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक 13 फरवरी की रात को शिव पारा ग्राम पुरई निवासी यमित बंजारे के घर से अज्ञात चोर ने टेबल पर रखे प्रार्थी एवं उसके भाई के तीन मोबाइल की चोरी कर ली। तीनों मोबाइल की कीमत लगभग 25000 आंकी गई है।
इसी तरह तिलकराम यादव के घर से मोबाइल की चोरी अज्ञात चोर ने कर ली। मोबाइल की कीमत 5000 रुपए आंकी गई है। अंजोर इंडियन गैस एजेंसी में कार्यरत चित्ररेखा बर्मन ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 फरवरी की रात को उसके घर से रियल मी कंपनी का मोबाइल अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे