दुर्ग
दुर्ग, 17 फरवरी । विगत दिवस होटल सागर इंटरनेशनल में जेसीआई दुर्ग-भिलाई के शपथ ग्रहण के दिवस को अध्यक्ष 2021 जेसी रजनीश मंजू जायसवाल द्वारा अध्यायी पुरस्कार का भी वितरण किया गया। अध्यक्ष रजनीश मंजू ने बताया कि अध्यक्षीय कार्यकाल पूर्ण करने के दौरान संस्था के सदस्य अपने-अपने व्यक्तिगत स्तर पर सक्रिय योगदान देते हैं। इसी संदर्भ में जेसीआई दुर्ग-भिलाई के वरिष्ठ सदस्य अनिल नीति बल्लेवार को जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा प्रदत्त श्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक जेसी रत्न स मान से पुरस्कृत किया गया।
ज्ञात हो कि पूर्व के वर्षों में अनिल नीति बल्लेवार कमल-पत्र एवं भीष्म पितामह जैसे प्रतिष्ठित एवार्डों से नवाजे गये हैं। ज्ञात हो कि वर्तमान में अनिल बल्लेवार जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अलावा नव दृष्टि फाउंडेशन, कैट, चै बर ऑफ कॉमर्स एवं इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ से भी जुड़े हुए है। कार्तिक राव को बेस्ट न्यू जेसी मे बर तथा योगेश पद्मा राठी को बेस्ट जेसी मे बर से नवाजा गया। सुरेन्द्र मोनिका खेतान की जोड़ी बेस्ट कपल ऑफ द ईयर के रूप में बाजी मारी। बेस्ट एलजीबी ऑफिसर के रूप में कोषाध्यक्ष आदित्य छाया राठी चुने गए। नितेश अपेक्षा केडिया विशेष श्रेणी फेस ऑफ जेसीआई एवार्ड से पुरस्कृत किए गए।
विशिष्ट श्रेणी में ट्रबल शूटर पुरस्कार से कमलेश राजा पुरस्कृत किए गए। पूर्व अध्यक्ष प्रणय राखी माहेश्वरी, प्रशांत प्रतीक्षा गोलछा, नितिन दीक्षा अग्रवाल, राजेश ऋचा सांखला को भी पुरस्कृत किया गया।