दुर्ग
प्रियंका के साथ यूपी चुनाव प्रचार में शामिल हुए विधायक-महापौर
17-Feb-2022 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 फरवरी । विधायक अरुण वोरा एवं निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी एवं सत्यनारायण पटेल के साथ केंट विधानसभा में डोर टू डोर सघन चुनाव प्रचार किया।
प्रियंका गांधी ने जहां कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए घर-घर जाकर लोगों को सामाजिक सौहाद्र्र एवं सतत विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को ही विकल्प के रूप में चुनने की अपील की। वहीं विधायक वोरा ने कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल से ही उत्तर प्रदेश की जनता का वास्तविक विकास संभव है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे