दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 फरवरी । घर में अकेली पाकर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है।
अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय फास्ट ट्रेक कोर्ट नीरू सिंह आरोपी शंकर साहू को धारा 450 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास तथा 3000 रुपया अर्थदंड, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 42 के परिपे्रक्ष्य में धारा 376 एवं धारा 5 ठ, 6 के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 3000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार साहू ने पैरवी की थी।
राजेश कुमार साहू ने बताया कि 27 जून 2016 को पीडि़ता के पिता ने पुलगांव थाना पहुंचकर शिकायत लिखाई थी कि वह नल फिटिंग का काम करता है। उसकी बड़ी बेटी कक्षा 9वीं तक पढ़ी है। जब वह गांव में रहकर पढ़ रही थी, तब इंदिरा नगर बघेरा निवासी शंकर साहू उसे अलग-अलग नंबर से फोन कर गाली गलौज करते हुए धमकी देते रहता है।
आरोपी शंकर साहू द्वारा किशोरी को परेशान करने के बाद उसने अपनी मां को बताई। मां ने जब बेटी से उसका कारण पूछा तो पीडि़ता ने अपनी मां को बताया कि वर्ष 2013 में जब वह घर में अकेली थी। तब आरोपी घर में जबरन प्रवेश कर उसे डरा धमका कर और जान से मारने की धमकी देते हुए रेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। इसके बाद से जब भी घर में पीडि़ता अकेली रहती थी तो आरोपी जबरन घर में घुसकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी उसे बार-बार फोन पर धमकी देकर परेशान करने लगा था।