दुर्ग

जैन डायरेक्टरी विमोचित
16-Feb-2022 3:01 PM
जैन डायरेक्टरी विमोचित

दुर्ग, 16 फरवरी।  श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर गांधी चौक दुर्ग में, श्री आदिनाथ जैन स्वाध्याय मंडल द्वारा प्रकाशित जैन डायरेक्टरी का विमोचन संस्था के संरक्षक और समस्त सदस्यों की उपस्तिथिति में किया गया एवं प्रथम जैन डायरेक्टरी भगवान श्री आदिनाथ को समर्पित कर चढ़ाई गई है।

ओसवाल जैन संपर्क निर्देशिका में दुर्ग ओसवाल जैन समाज के लोगों को सम्मिलित किया है जिसमें जैन समाज के सभी वर्ग संप्रदाय को शामिल किया गया है। जिसमें नाम पता वाटसेफ नंबर एवं पारिवारिक सदस्य संख्या को सम्मिलित किया गया है।

एक वर्ष की अथक प्रयासों के बाद आदिनाथ जैन स्वाध्याय मंडल दुर्ग ने इस संपर्क निर्देशिका का विमोचन किया है स्वाध्याय मंडल से अध्यक्ष धरम चोपड़ा, सतीश बैद्ध, के कार्यकाल में इस पत्रिका का विमोचन एवं भगवान को समर्पण किया गया। इस ओसवाल संपर्क निर्देशिका के संयोजन एवं प्रकाशन में श्री महावीर लोढा पी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

आज के इस विमोचन कार्यक्रम में मदन जैन राजेंद्र मारोठी, गौतम टाटिया महेंद्र दुग्गड, आशीष लुनिया, गौतम कोठारी महावीर बंगानी, डी के गोलछा, रजनीश मारोठी  सहित जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
----


अन्य पोस्ट