दुर्ग

स्कूटी को लगाई आग, गाड़ी जलकर खाक
16-Feb-2022 2:58 PM
स्कूटी को लगाई आग, गाड़ी जलकर खाक

दुर्ग, 16 फरवरी । घर के सामने खड़ी स्कूटी को मोहल्ले के ही दो आरोपियों ने आग लगा दी। इससे स्कूटी जलकर खाक हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 34, 435 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक वार्ड 49 जोगी नगर निवासी धनसाय निर्मलकर कपड़ा धोने व प्रेस करने का काम करता है। 13 फरवरी को रोज की तरह तिरंगा भवन के पास स्थित अपनी दुकान को बंद करने के बाद वह रात 8 बजे अपने घर लौटा। प्रार्थी ने अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सी एफ 0220 को अपने घर के सामने खड़ी किया था। रात लगभग 10 बजे शोर सुनकर वह बाहर निकला तो देखा उसकी स्कूटी को आग लगी हुई है।

मोहल्ले का ही आरोपी रोशन विश्वकर्मा और मोनू मोची गाड़ी को आग लगाकर भाग रहे थे। देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई। इससे प्रार्थी को लगभग 30000 रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।


अन्य पोस्ट