दुर्ग

बिकनी संबोधन से भाजपाई नाराज, फूंका पुतला
16-Feb-2022 2:57 PM
बिकनी संबोधन से भाजपाई नाराज, फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 फरवरी । 
कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान उत्तर प्रदेश में हो रही प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा संवैधानिक आधार पर बच्चों को  बिकनी पहनकर स्कूल आ सकते हैं देश में कई राज्यों पर इसका विरोध हुआ। इसी कड़ी में दुर्ग जिला महिला मोर्चा द्वारा इस विषय पर प्रियंका गांधी का पुतला दहन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड के पास किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय, आईटीसेल जिला संयोजक राजा महोबिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वरूप लता पांडेय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमुद बघेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री देश की संस्कृति स यता को बढ़ाने के लिए पुरजोर प्रयासरत हैं और देश का नागरिक इस पर अपनी सहभागिता निभा रहा है और जब इस विवाद पर जो कर्नाटका में हो रहा है उस पर कई राजनीतिक दल इस पर कहने से बच रहे हैं।

उस वक्त कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आयोजित  प्रेस वार्ता में मीडिया के मित्रों को संबोधित करते हुए कहती है कि देश का नागरिक संवैधानिक आधार पर कुछ भी पहन कर स्कूल जा सकते हैं और तो और बिकनी भी  इस कथन को लेकर महिला मोर्चा दुर्ग ने अपना पुरजोर विरोध करते हुए प्रियंका गांधी का पुतला दहन कर रही है।

पुतला दहन में  जिला मंत्री श्वेता बक्शी, कार्यालय मंत्री हेमलता निषाद, मीडिया प्रभारी भावना दिवाकर, चंपा साहू, पार्वती पंडित, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अहिल्या यादव, शीतल जांगिड़, गीता वर्मा, सुशील साहू, विमला कामडे, माया नागधोने, लता सोनी, रजनी यादव, श्वेता कनौजिया, दुर्गा कामडे उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट