दुर्ग

फ्लावर शो को लेकर बैठक, इस वर्ष होगा ज्यादा आकर्षक
15-Feb-2022 3:36 PM
फ्लावर शो को लेकर बैठक, इस वर्ष होगा ज्यादा आकर्षक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 फरवरी।
नगर पालिक निगम। महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर आज पर्यावरण व उद्यानिकि विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा के अध्यक्षता में पर्यावरण समिति के सदस्यों के साथ बैठक लेकर राजेन्द्र पार्क में होने वाले प्रति वर्ष होने वाले भव्य आयोजन फ्लावर पर चर्चा की गई।
इस विषय पर समितियों के सदस्यों ने निगम के राजेन्द्र पार्क में भव्य तीसरा फ्लावर शो कार्यक्रम 27 फरवरी दिन रविवार के लिए अपनी सहमति दी गई।

भव्य फ्लावर शो कार्यक्रम के लिए जल्द से जल्द निगम द्वारा तीसरा भव्य फ्लावर शो कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा निर्देश पर अधिकारियों के साथ योजना बनाई जाएगी, पर्यावरण समिति के बैठक में मौजूद। कविता तांडी, हेमा शर्मा,  निर्मला साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, श्रद्धा वर्मा, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, उप अभियंता भीमराव, अनूप वर्मा व विकास यादव मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट