दुर्ग

लता की याद में संगीतमय सुनहरी यादें 19 को
15-Feb-2022 3:34 PM
लता की याद में संगीतमय सुनहरी यादें 19 को

दुर्ग, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के बैनर तले आगामी शनिवार 19 फरवरी को शाम 5 बजे से शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में स्वर कोकिला स्व लता जी की याद में छत्तीसगढ़ का सबसे वृहत संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी यादें का आयोजन किया गया है।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, संरक्षक तुलसी सोनी एवं दिनेश जैन ने बताया कि स्वर कोकिला लता जी के तेरहवीं के अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम सुनहरी यादें का आयोजन मंच के कलाकारों द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें गीतों के माध्यम से लता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त गायिका पूर्वा श्रीवास्तव, कृति बक्शी, भाविनी अग्रवाल,आसना परवीन, पुष्पांजलि हिरवानी, डॉ मानसी गुलाटी, कंचन पाटिल, श्रीजा दलाल, अन्वेषा गुप्ता, कार्तिका तिवारी, जया भारद्वाज, महेंद्र कुमार गर्ग, जानकी रमैया, हरीश सोनी, शुभम दीक्षित, प्रणव सोनी, निमित्त मटियारा, तुलसी सोनी, गुलाब चौहान, यूनुस चौहान, त्रिलोक सोनी, हीरा मानिकपुरी, अबीर गोयल एवम शहर के अन्य गायक कलाकारों द्वारा लता जी के गाये सुपरहिट नगमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम लता जी के जन्मदिन पर सुनहरी यादें कार्यक्रम का आयोजन 2017 से करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ मंच के संजय खंडेलवाल, अनिल ताम्रकार गणेश चंदनानी,बाबू भाई, गुरमीत सिंग भाटिया, मनप्रीत सिंग भाटिया, जवाहर सिंह राजपूत मयंक सिंह भारद्वाज सहित अनेक लोगों ने शहर के संगीत प्रेमियों एवं शहर वासियों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।
 


अन्य पोस्ट