दुर्ग
केन्द्रीय गोंड़ महासभा की बैठक
14-Feb-2022 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 फरवरी। रविवार को महासभा की बैठक रखी गई, बैठक की अध्यक्षता एम.डी. ठाकुर अध्यक्ष केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ ने किया. बैठक में जिन बिन्दुओं पर चर्चा की गई। उनमें मन्दिर में जोत समाज के निर्देशन में जलेगी, तहसील के लेटर पेड में सूचना देकर दुर्ग कार्यालय में बैठक हेतु बुलाये ताकि त्रिमूर्ति महामाया मन्दिर में समाज द्वारा ज्योति जलाया जा सके, परिसर में शौचालय का निर्माण किया जाए, तहसील समाज परिसर का साफ सफाई का कार्य करेंगे, मुड़ादार अपने मुड़ा क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर सीता राम ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, टहल सिंह ठाकुर सहित मुड़ादार, सामाजिक कार्यकर्ता दलवीर सिंह श्याम साजा, पन्ना लाल नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे.
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे