दुर्ग
उचित मूल्य दुकान में मिलेगा गैस सिलेण्डर
14-Feb-2022 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 फरवरी। निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत वार्ड 54 शासकीय उचित मूल्य दुकान में रविवार को विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य अनूप चंदानिया व वार्ड नागरिकों के बीच शासन की एक नई योजना का फीता काटकर शुभारंभ किया। शासकीय उचित मूल्य दुकान में एचपी 5 किलो व 2 किलो गैस सिलेंडर की बिक्री की जाएगी। एचपी गैस एपीपीयू की आकर्षक सौगात 5 किलो एवं 2 किलो सिलेण्डर उपलब्ध है. 5 किलो सिलेण्डर सहित 1600 रुपए, गैस रि फीलिंग 600 रुपए, 2 किलो सिलेण्डर सहित 920 रुपए, गैस रिफिलिंग 280 रुपए बताया गया है. इस अवसर पर तोमन लाल निषाद, अशोक यादव, राजेंद्र साहू, गोवर्धन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे