दुर्ग

गांजा बेच रही वृद्धा गिरफ्तार
14-Feb-2022 3:31 PM
गांजा बेच रही वृद्धा गिरफ्तार

भिलाई नगर, 14 फरवरी। नकम्मा मोहल्ला बालाजी नगर खुर्सीपार में खुर्सीपार पुलिस ने 405 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में आरोपी सुशीला (61) के खिलाफ नोरकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट 1985 की धारा 20 (ब) के तहत कार्रवाई की गई है।

एएसआई आर एल नेताम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बालाजी नगर नकम्मा मोहल्ले में ए सुशीला के घर तलाशी में घर के अंदर दीवान के गददा में छिपा कर रखा गांजा बरामद किया गया है। आरोपी पुडिय़ा बनाकर अवैध रूप से इस गांजे को बिक्री करती रही है।
 


अन्य पोस्ट