दुर्ग
एनसीसी कैडेट्स ने सीखे फायरिंग के गुर
14-Feb-2022 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 फरवरी । 8 सीजी गल्र्स बटालियन एनसीसी रायपुर के बैनर तले आयोजित डे कैंप में शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महा विद्यालय उतई कल्याण महाविद्यालय भिलाई एवं 37 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने सीआईएसएफ भिलाई में फायरिंग प्रशिक्षण लिया।
फायरिंग में उन्होंने शिस्थ लेना, ट्रिगर आवरेशन अलग-अलग फायरिंग पोजीशन से फायर करने के गुर सीखे।
इस मौके पर 8 सीजी गल्र्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आशीष बडोला ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स की हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. अनुसुईया जोगी, लेफ्टिनेंट के नागमणि, सूबेदार भिसेदर सिंह, सूबेदार प्रदीप एवं हवलदार जितेंद्र सिंह मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


