दुर्ग

एनएचएम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने मनीष
14-Feb-2022 2:38 PM
एनएचएम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने मनीष

दुर्ग, 14 फरवरी । स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय संघ के एनएचएम प्रकोष्ठ जिला शाखा की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कर जिला अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव को बनाया गया। जिला अध्यक्ष मनोनयन संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व्ही.एस.एन. राव एवं एनएचएम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्की दुबे द्वारा संघ को अधिसूचना जारी की गई. जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने अपने हाथों से भेंचकर एवं पुष्प माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष डॉ. सीबीएस बंजारे एवं डॉ. विनिता धुर्वे. व्ही.एस. राव, पद्माकर शिन्दे डीपीएम, संजीव दुबे सीपीएम, एन.आर. मानकर, डॉ. क्षितिज ठाकुर, डॉ. सृष्टि देशमुख, डॉ. सुनीता, डॉ. श्रीशांत दुबे, घनश्याम, डॉ. रश्मि भोसले, अंकिता सिंह, नमिता ताम्रकार, टीकम सिंह, शेखर ताम्रकार, राखी सोनी, देवेन्द्र सिन्हा, योगेश गहिरवार, विजय प्रकाश मिश्रा, धीरज राव, रवि ताम्रकार इत्यादि शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट