दुर्ग

अवैध कब्जा खाली कराने गए अफसर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज
12-Feb-2022 10:15 PM
अवैध कब्जा खाली कराने गए अफसर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 फरवरी।
टाऊनशिप में बीएसपी के आवास पर अवैध कब्जा मुक्त कराने के बाद नगर सेवाएँ विभाग से गए अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के मुताबिक धमकाने वाला अवैध कब्जाधारी है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जाँच पश्चात आरोपी शैलेंद्र कुमार ठाकुर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 10 निवासी बलराम शुक्ला (53 वर्ष) भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवायें (प्रवर्तन) विभाग में पदस्थ हैं। बीएसपी द्वारा टाउनशिप के सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6 व सिविक सेंटर के भिलाई इस्पात संयंत्र के स्वामित्व की भूमि एवं आवास गृह से अवैध कब्जा हटाने का कार्य दिया गया है। जिसके पालन में नगर सेवाएं विभाग की टीम नियुक्त की गयी है। 31 जनवरी को टीम द्वारा सेक्टर-6, सडक़ 11, चटर 4/एल स्थित आवास को खाली कराया गया। इसके बाद चर्टर को अवैध रूप से कब्जा किये शैलेन्द्र कुमार ठाकुर ने कार्रवाई से बौखला कर सिविक सेंटर आफिस में बैठे बलराम शुक्ला के मोबाईल पर अपने मोबाईल से काल कर चटर खाली करवाने की बात को लेकर गालियां देते हुए मुझे एवं मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।


अन्य पोस्ट