दुर्ग
दुर्ग, 12 फरवरी । शहर के शिवनाथ नदी तट पर स्थित प्राचीन मुक्तिधाम जहां जिले के आसपास के निवासी दाह संस्कर के लिए आते है। इसको ध्यान में रखते हुए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने 35 लाख से शिवनाथ तट पर मुक्तिधाम व घाट का होगा कायाकल्प।
15 लाख रुपए में नए सिरे से शवदाह का निर्माण 6 जगहों पर शव जलाने का स्टैंड तैयार किया जाएगा। साथ ही साथ रंग रोहन एवं चेकर टाइल्स व मरम्मत किया जाएगा, मुक्तिधाम में ऊपर नया शेड लगाया जाएगा। हिन्दूरीति रिवाजो के माध्यम से 3 दिवस के पहले अस्थि उठाने का परंम्परा होती है, जिसके चलते जगह कम पड़ जाने के वजह से लोग जमीन पर जलाने मजबूर हो जाते थे, विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा निर्माण कार्य कल से प्रारंभ कर दिया जाएगा। अब बहुत जल्द इस समस्या से निदान मिल मिलेगा, इसके अलावा कटीले झाडिय़ों के रिक्त जगहों पर सुंदर घाट निर्माण, शिवनाथ तट पर लोगो के लिए शानदार बैठने की व्यवस्था व सौंदर्यकरण किया जाएगा।
भूमिपूजन के दौरान सभापति राजेश यादव, इंद्राणी कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, कमल देवगन, राजेश शर्मा, जितेंद्र समैया, राजकुमार साहू, विकास यादव, मतिम शेख के अलावा अन्य मौजूद।