दुर्ग

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
12-Feb-2022 3:23 PM
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 फरवरी । 
भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 54 पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड के सामने हाउसिंग बोर्ड कंपलेक्स में और दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, मंत्री दिनेश देवांगन, कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने संबोधित करते हुए कहा कि करोड़ों भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक एकात्म मानववाद के प्रणेता अंत्योदय के स्वप्न दृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जिन्होंने समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन के उत्थान को लेकर लगातार प्रयासरत रहे और उनके सपनों को पूर्ण करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विभिन्न जनहित कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिससे अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सके मैं दुर्ग जिले के साथ-साथ अपने ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय को कोटि-कोटि नमन करती हूं।

आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश पाटील युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मनोज शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनायक नातू मंडल, महामंत्री विजय ताम्रकार बंटी चौहान, भाजपा नेता जगदीश गुप्ता सतविंदर सिंह, आसिफ अली चंद्रकांत साहू, देव वर्मा अशोक उम्नरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट