दुर्ग

जालंधर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए सांसद विजय
11-Feb-2022 3:17 PM
जालंधर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए सांसद विजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,  11 फरवरी।
जालंधर लोकसभा में आने वाले 9 विधानसभा के प्रभारी सांसद विजय बघेल के क्षेत्र में सबसे पहले मोदी अपनी चुनावी सभा की शुरुआत कर रहे हैं। 14 फरवरी सभा तय की गई है, सभा के लिए जालंधर सिटी का चयन किया गया है।

कार्यक्रम में सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी जालंधर कार्यालय में सांसद विजय बघेल, गुजरात के सांसद विनोद चावड़ा, पंजाब भाजपा महामंत्री सुभाष शर्मा, छत्तीसगढ़ के विधायक सौरभ सिंह, जालंधर जि़ला प्रवासी प्रभारी अमित पदाधिकारियों ने जालंधर सिटी के जि़ला प्रधान, समस्त जि़ला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल प्रधान व समस्त मंडल कार्यकारिणी सदस्य, जि़ला महिला मोर्चा प्रधान व समस्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, जि़ला युवा अध्यक्ष व समस्त युवा कार्यकारिणी सदस्य, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष व जिला एससी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य की बैठक ली।

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में समस्त पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि सौभाग्य से अत्यंत व्यस्तता के बावजूद मोदी का कार्यक्रम हमें प्राप्त हुआ है, हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एकजुटता के साथ लग जाए। मोदी की सभा भाजपा के जीत के रास्ते प्रशस्त करेगी।


अन्य पोस्ट