दुर्ग

दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र नवमी पर कन्या भोज
11-Feb-2022 2:25 PM
दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र नवमी पर कन्या भोज

दुर्ग, 11 फरवरी । श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ की गुप्त नवरात्र पर्व मंदिर परिसर में 9 दिवस तक विशेष आयोजन किया गया। गुप्त नवरात्र पर्व 2 से 10 फरवरी तक प्रतिदिन माता जी का अभिषेक, पूजन, हवन, पाठ का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिदिन धर्मप्रेमियों द्वारा अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ उपस्थित होकर माता जी का अभिषेक किया गया।    गुप्त नवरात्र अष्टमी के अवसर पर 20 फरवरी को मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय द्वारा हवन, पूर्णहति, आरती, कराई गई एवं विशेष रूप से काल भैरव की पूजा अर्चना की गई, जिसमें भैरव बाबा का विभिन्न अंषोंधियों से अभिषेक किया गया। समिति के कुलेश्वर साहू ने बताया कि 10 फरवरी को नवमी के अवसर पर प्रात: 9 बजे से माता जी का अभिषेक, हवन, पूजन, आरती की गई।

तत्पश्चात 51 कन्या माताओं के कन्या पूजन का आयोजन किया गया।
मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा 51 कन्या माताओं का पूजन कर पैर में माहुर लगाया गया, सभी कन्याओं को चुनरी उठाकर आरती की गई। कन्या माताओं की आरती के पश्चात सभी कन्याओ को कन्या भोज कराया गया, कन्या भोज के पश्चात कन्या माताओ को भेंट स्वरूप प्लास्टिक डब्बा, बैग, मिष्ठान, फल, चॉकलेट, खिलौने, नगद राशि भेंट की गई। पूरे छत्तीसगढ़ में एक मात्र श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष 2 गुप्त नवरात्र एवं चैत्र नवरात्र और क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें प्रतिवर्ष कन्याओ को माता के रूप में पूजा जाए। इस आह्वान को लेकर सभी नवरात्र में कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया जाता हैं। साथ ही साथ मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिमाह नवमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। नवमी पर कन्या माताओ के लिए भोज सामग्री धर्मप्रेमियों द्वारा ही बनाया गया था और सभी धर्मप्रेमियों द्वारा भेंट दी गयी।  

कन्या पूजन एवं कन्या भोज के आयोजन में महापौर धीरज बाकलीवाल, ऋषभ जैन बाबू, बाजार विभाग अध्यक्ष, संजय कोहले, जलकर्म विभाग अध्यक्ष उपस्थित होकर अपने हाथों से कन्यापूजन एवं कन्याभोज कराकर सभी कन्या माताओं को भेंट सामग्री दिए। कार्यक्रम में समित्ति के अशोक राठी,योगेन्द्र शर्मा बंटी, कुलेश्वर साहू, राहुल शर्मा, मनोज लोहानी, भारती लोहानी, चंचल शर्मा, लक्ष्मी यादव, महेश गुप्ता, प्रकाश कश्यप, सोनल सेन, प्रशांत कश्यप, हुल्लाश चौहान एवं अन्य सदस्य और धर्मप्रेमी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट