दुर्ग
भिलाई नगर, 10 फरवरी। छावनी चौक पर बीती दोपहर ट्रक की ठोकर से घायल मजदूर को सुपेला से जिला अस्पताल दुर्ग भेज दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ घायल की बहन लक्ष्मी यादव की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
लक्ष्मी ने जामुल पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई लोकेश यादव अलग-अलग फैक्ट्री में मजदूरी करने जाता है। बीती दोपहर परीचित संतोष पिल्ले ने फोन कर बताया कि लोकेश यादव का एक्सीडेंट हो गया है। वह तिरंगा चौक से छावनी की ओर सायकल से आ रहा था, तभी उदय स्कूल मोड़ रोड पर ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 5425 ने उसे पीछे से ठोकर मार दी़। लक्ष्मी तत्काल अपने पति मन्नू यादव के साथ कर्मा चौक पहुंच तो लोकेश की सायकल पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गई थी और लोकेश के दाहिने पैर के गुठने के नीचे, बाये पैर के जांघ और सिर में गंभीर चोट आई है।
108 वाहन से सुपेला अस्पताल इलाज हेतु ले जाने पर बेहतर ईलाज हेतु उसे दुर्ग अस्पताल में रेफर किया गया है।


