दुर्ग

दुर्ग एफसी की हार, रायपुर ने दागे 27 गोल
10-Feb-2022 8:34 PM
दुर्ग एफसी की हार, रायपुर ने दागे 27 गोल

द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 10 फरवरी। पंत स्टेडियम सेक्टर-1 में खेली जा रही द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के दूसरे चरण में  यूनिवर्सल गल्र्स एफसी दुर्ग और रायपुर एफसी के बीच हुए मुकाबले में दुर्ग एफसी को हार का सामना करना पडा़ है। इस भिड़ंत में रायपुर टीम ने लगातार 26 गोल दागे और जवाब में दुर्ग टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

रायपुर एफसी से किरण पिस्दा ने 16, प्रियंका फुटान ने 8, नीलम फुटान और प्रांशु प्रिया ने एक-एक गोल किए। लगातार आक्रमण से दुर्ग टीम का डिफेंस सर्कल पूरी तरह बिखरता गया और रायपुर के खिलाड़ी गोल पर गोल करते रहे।

स्पर्धा का अगला मुकाबला एमजीएम एंबुश दुर्ग और जेएल फुटबाल एकेडमी रायपुर के बीच खेला गया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के पहले हाफ में एमजीएम ने 1 गोल की बढ़त ली थी, जिसे पहले ही मिनट में एमजीएम की उर्मिला निर्मलकर ने किया था, लेकिन 48वें मिनट में जेएल फुटबॉल अकादमी की पद्मा लाटिया ने शानदार मैदानी गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाईं।


अन्य पोस्ट