दुर्ग

प्रदेश कुडो टीम हिमाचल रवाना होगी
10-Feb-2022 8:32 PM
प्रदेश कुडो टीम हिमाचल रवाना होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ रोड सोलन में आयोजित होने वाले 12वीं राष्ट्रीय कुडो चैपियनशिप एवं फेडरेशन कप में भाग लेने प्रदेश की टीम 12 फरवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह सभी खिलाड़ी सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न वजन वर्ग में हिस्सा लेंगे। यह चैपियनशिप 14 से 20 फरवरी तक चलेगी, जिसमें से दुर्ग जिले से 30 खिलाडिय़ों एवं दो कोच ने हिस्सा लेकर जिले का मान बढ़ाएंगे। प्रदेश कुडो संघ के सचिव मृत्युजय शर्मा, दुर्ग जिला कुडो संघ के अध्यक्ष आकाश मजुमदार, भिलाई जूडो संघ के अध्यक्ष ऋतु सिंह, जिला सचिव नीलिमा सोनी, संरक्षक सुरेन्द्र सिंह चंदेल ने इन खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा और उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दी। यह जानकारी कुडो प्रशिक्षक राजा कौशल ने दी।


अन्य पोस्ट