दुर्ग

बस की ठोकर से बाल-बाल बचे सब इंजीनियर
10-Feb-2022 8:26 PM
बस की ठोकर से बाल-बाल बचे सब इंजीनियर

भिलाई नगर, 10 फरवरी। दुर्ग कलेक्टोरेट में उप अभियंता की कार को नेहरू नगर में बस ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में उप अभियन्ता बाल-बाल बचे मगर कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मामले में सुपेला पुलिस ने ओम शिवम कंपनी की बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

सुपेला पुलिस के अनुसार नेहरू नगर निवासी 38 वर्षीय अश्विनी द्विवेदी कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर दुर्ग मे ग्रामीण यांत्रिकी संभाग में उप अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। कल कार से दुर्ग जा रहे थे तभी गुरूद्वारा के सामने सिग्नल पर ग्रीन लाईट पार करने के दौरान विपरित दिशा से आकर बस क्रमाक सीजी 07 ई 0984 के बस चालक सत्यनारायण ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक कार को ठोकर मार दी।

सुपेला थाना ने सत्यानारायण के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट