दुर्ग
दुर्ग के नए डीईओ बने अभय
09-Feb-2022 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 फरवरी । समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी अभय जायसवाल को दुर्ग के नए डीईओ होंगे। वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल अब बालोद जिले का कमान संभालेंगे। उनका तबादला जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के पद पर किया गया है। प्रवास सिंह बघेल 27 फरवरी 2019 को दुर्ग में डीईओ का प्रभार संभाला था। करीब 3 वर्ष तक उन्होंने जिले की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संपादित किया। तबादला आदेश 8 फरवरी को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है। आदेश में गिरधर कुमार मरकाम उपसंचालक डीपीआई को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शिक्षा संभाग दुर्ग में उपसंचालक पद पर भी पदस्थ किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे