दुर्ग
दुर्ग, 9 फरवरी। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सीएल देवांगन अपर संचालक रायपुर संभाग के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इस आशय का आदेश उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने कल जारी किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डॉ. देवांगन स्नातक प्राचार्य रहते हुए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर मार्च 2019 में पदस्थ हुए थे। कल जारी आदेश के मुताबिक डॉ। देवांगन की पदोन्नति स्नातक प्राचार्य से स्नातकोत्तर प्राचार्य के रूप में की गई है। इसी संदर्भ में डॉ। देवांगन को अपर संचालक, उच्च शिक्षा, रायपुर संभाग का दायित्व सौंपा गया है। विश्वविद्यालय में डॉ। देवांगन की पदोन्नति संबंधी आदेश प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. देवांगन की पदोन्नति पर बधाई दी। मूलत: गणित के प्राध्यापक 62 वर्षीय डॉ। देवांगन इससे पूर्व शासकीय महाविद्यालय, बलौदा बाजार, शासकीय जे योगानंद छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर तथा उच्च शिक्षा संचालनालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ थे। लगभग 35 वर्षों से अधिक डॉ. देवांगन की शासकीय सेवा पूर्ण हो चुकी है।