दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 फरवरी। योग लंगर परिसर में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक गायिका रजनी रजक ने लता जी के गानों की भावभीनी प्रस्तुति दी। योग लंगर परिवार के राजनी रजक जी सुरों की मल्लिका को स्वरांजलि सुरमई श्रद्धांजलि देने दशहरा मैदान रिसाली भिलाई में लोक गायिका रजनी रजक, छत्तीसगढ़ राजक समाज अध्य्क्ष सुरेन्द्र रजक, अशोक महेश्वरी संस्थापक योग लंगर संस्थान रिसाली भिलाई, गन्नू लाल रजक सरंक्षक दादा मुखर्जी राधे वाजपेयी, उपाध्यक्ष चोपड़ा के अतिरिक्त अन्य सदस्यों में आंचल, मोहन देशमुख, मेघनाथ चन्द्राकर, सुरेन्द्र मोहन, ओम प्रकाश, गीता सिंग, छाया वर्मा, मंजू, राहुल विजय, प्रेम साहू, निशा सीमा, अश्वनी , राजेन्द्र देवेंद्र पटेल तथा रिसाली क्षेत्र के गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।


