दुर्ग

लता को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दी गई श्रद्धांजलि
08-Feb-2022 3:24 PM
लता को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दी गई श्रद्धांजलि

दुर्ग, 8 फरवरी । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों ने स्वर कोकिला भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और सभी अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
कलेक्टर डा. भुरे ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपनी अमिट जगह बनाई है। उनका योगदान अविस्मरणीय है। कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से हम सब उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


अन्य पोस्ट