दुर्ग

इंदिरा मार्केट से हटाया अतिक्रमण, दोबारा करने पर होगी सख्त कार्रवाई
08-Feb-2022 3:21 PM
इंदिरा मार्केट से हटाया अतिक्रमण, दोबारा करने पर होगी सख्त कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी।
आयुक्त हरेश मंडावी के सख्त निर्देश पर दुर्ग शहर के ह्दय स्थल इंदिरा मार्केट क्षेत्र, हटरी बाजार में सडक़ बाधित कर कारोबार करने वाले व्यवसासियों को अपना अतिक्रमण हटाने कहा गया है। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता व उडऩदस्ता ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने शहर के इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में घूम घूमकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

अभियान के दौरान जिन दुकानदारों और ठेला, खोंमचा वालों द्वारा कारोबार करने के नाम पर सडक़ बाधित किया गया है, उन्हें अपना सडक़ पर रखे समाने वालो को हटवाया गया और इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड क्षेत्र में कारोबार करने वाले कई व्यवसायी अपने दुकानों के सामने सडक़ तक सामान फैलाकर रखे हुए थे। वहीं सडक़ पर ठेला व खोंमचा लगाकर भी कारोबार किया जा रहा था। क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था प्रभावित हो रही है इसको ध्यान में रखते हुयर आयुक्त के सख्त निर्देश पर अतिक्रमण व उडऩदस्ता टीम ने इंदिरा मार्केट से हटरी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की और सडक़ मार्ग को बाधित कर व्यवसाय करने वालों को हटवाया गया देते हुए सडक़ मार्ग पर अपने सामान को दोबारा न रखें कि चेतावनी के बाद भी अगर व्यापारियों द्वारा अपने अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो चालानी कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता व उडऩदस्ता प्रभारी शिव शर्मा, प्रभारी प्रभारी थानसिंग यादव, सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा, भुवानलाल साहू, शशिकांत यादव समेत निगम के अतिक्रमण टीम मौजूद थे।


अन्य पोस्ट