दुर्ग

आयुक्त ने राजस्व, बाजार व लायसेंस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की ली क्लास
08-Feb-2022 3:04 PM
आयुक्त ने राजस्व, बाजार व लायसेंस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की ली क्लास

1512 को अनुज्ञप्ति लाईसेंस जारी नहीं होने पर नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी। 
आयुक्त हरेश मंडावी ने स्वस्थ्य होते ही डाटा सेंटर में राजस्व एवं बाजार विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभाग वार जानकारी लेते हुए कहा कि बिना लायसेंस के संचालित व्यवसाय वालो को 7 दिवस के भीतर लेना होगा अनयथा व्यवसाय बंद उन्होंने ये भी कहा कि 1512 को अनुज्ञप्ति लाईसेंस जारी नहीं होने के कारण नोटिस जारी होगी।

लाइसेंस न लेने पर दुकान सील होगा, जिसमें दुकानें नर्सिंग होम,हॉस्पिटल भी है। स्पैरो कंपनी को जमकर लगाई फटकार लगते हुए कहा कि 100 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखे साथ ही उन्होंने कहा सही सही आंकड़े की जानकारी देने को कहा गया। जिसमें राजस्व वसूली, बाजार वसूली, नामांकन, राशनकार्ड, निराश्रित पेंशन, लायसेंस वसूली, आवास की जानकारी, रिक्त दुकानों की जानकारी, गुमटियों की जानकारी, पौनी पसारी योजना एवं अन्य संबंधित जानकारी ली।

समीक्षा के मौके पर नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावानी, राजस्व अधिकारी नारायण यादव,लायसेंस प्रभारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी व अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,उप निरीक्षक, चंदन मन्हारे, स्पैरो नोडल अंकुर राहुल,स्पैरो नोडल योगेश सूरे समेत अन्य मौजूद थे।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि काम्प्लेक्स, हॉटल, बड़े बड़े लॉन, हॉटल आदि का असिसमेन्ट कर टैक्स की जांच करे साथ अतिक्रमण की कार्रवाही के लिए उन्होंने कहा स्टेशन रोड,गुरुद्वारा रोड, शनिचरी बाजार,पटेल चौक, जी ई रोड समेत ठेले खोमचे वालो हटाने की कार्रवाही करें, जेल तिराहा से लेकर बाफना मंगलम तक सडक़ किनारे अतिक्रमण पर प्रतिदिन कार्रवाई कर हटवाए। जी ई रोड पर अवैध रूप से लगे होडिंग को हटाने को कहा गया।
 


अन्य पोस्ट