दुर्ग
सास से मारपीट, बहू के खिलाफ जुर्म दर्ज
08-Feb-2022 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 8 फरवरी। घासीदास नगर में सास के साथ मारपीट करने वाली बहू के खिलाफ जामुल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।जामुल पुलिस ने बताया कि कल शाम हनुमान मंदिर के पास घासीदास नगर, वार्ड- 23 निवासी 48 वर्षीय गोंदा बाई अपनी बड़ी बहू पिंकी बंजारे को छोटे बच्चे की बात को लेकर उपजे विवाद पर उसे समझा रही थी। पिंकी को सास का समझाना नागवार गुजरा और वह सास को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी। इस दौरान झुमाझटकी से गोंदा के बायें हाथ की कलाई में चोट आई है।
रात को जब बेटा मुकेश बंजारे डयूटी से घर आया तो चोट देख मां के साथ थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे