दुर्ग
अस्पताल से बाइक चोरी
06-Feb-2022 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 फरवरी । हॉस्पिटल में पेंटिंग वॉल पुट्टी का कार्य करने पहुंचे प्रार्थी की मोटर साइकिल की अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम नवागांव तहसील बोरी निवासी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा दिवाली के समय से ही आरोग्य हॉस्पिटल बाईपास रोड दुर्ग में दीवाल पुताई व पुट्टी का काम कर रहा है। प्रतिदिन की तरह उसने अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 बी ए 6501 को रखा था। शाम को जब वह घर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटर साइकिल गायब थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


